फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काकराधार में आग से तीन दुकानें और एक स्टोर जला

विज्ञापन
fire inccident in kakradhar nerwa
विज्ञापन
नेरवा (रोहडू़)। तहसील कुपवी के अंतर्गत जोखड़ पंचायत के काकराधार में हुए भीषण अग्निकांड में तीन दुकानों सहित एक स्टोर आग की भेंट चढ़ गया। इसमें लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू पाया। घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है जब काकराधार बाजार की एक दुकान में किसी कारणवश आग भड़क गई। आग ने कुछ समय में ही एक होटल, किराना की दुकान, दर्जी की दुकान और स्टोर को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

आग की लपटों को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। लोगों ने अपने स्तर पर भी आग को बुझाने का भरसक प्रयास किया। सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र चौपाल से एक टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर करीब 3:00 बजे आग पर काबू पा लिया गया। दमकल कर्मचारियों ने मुस्तैदी से बाजार की अन्य दुकानों को जलने से बचा लिया गया है।
शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट माना जा रहा है। आग लगने से हरि सिंह, भगत सिंह, मोहन सिंह और गोविंद सिंह की दुकानों और स्टोर जले है। अग्निकांड में किराना दुकान का सामान, होटल में रखे बर्तन, फर्नीचर, दर्जी की दुकान में रखे कपड़े और स्टोर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। आग बुझाने में दमकल केंद्र के प्रभारी रमाकांत चौहान, दीपाराम, सुनील दत्त, रमेश चौहान और विक्रांत ठाकुर ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें