सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के शिवालिक पब्लिक स्कूल सांगला में वीरवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल प्रबंधन और छात्र-छात्राओं ने विदाई दी। इस उपलक्ष्य पर स्कूल के कनिष्ठ छात्र-छात्राओ ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया।
समारोह में सुनील नेगी को मिस्टर फेयरवेल और नंदिता नेगी को मिस फेयरवेल चुना गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य उपेंद्र नेगी ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उपप्रधानाचार्य अरुण नेगी, चंद्र प्रभा नेगी, सुनीता नेगी, काजल नेगी, नेहा नेगी, भारती नेगी, कविता नेगी, भीष्म नेगी, अर्चना नेगी, प्रियंका नेगी और दया लक्ष्मी नेगी ने विदाई समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं को उपहार भेंट कर विदाई दी।