फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रौ में 30 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी ने वीरवार को ब्रौ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें 30 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस रक्त को खनेरी अस्पताल भेजा गया। शिविर का शुभारंभ ब्रौ थाना प्रभारी चमन नेगी ने किया। शिविर में खनेरी अस्पताल के डॉ. पद्म शर्मा, डॉ. दिनेश और सुशीला चौहान सहित अन्य स्टाफ ने सेवाएं दी।
विज्ञापन

सोसायटी के अध्यक्ष ज्योति लाल सानी ने बताया कि यह 31वां रक्तदान शिविर रक्त सेवकों के सहयोग से आयोजित किया गया है। रामपुर उपमंडल में करीब पांच सौ रक्तदाता समय-समय पर किसी भी आपात स्थिति में रक्तदान करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
खनेरी अस्पताल के अलावा आईजीएमसी शिमला को भी रामपुर अस्पताल से जरूरत पड़ने पर रक्त भेजा जाता है। इस मौके पर संजय सूद, संदीप शर्मा, अशोक, पुनीत गुप्ता, वीरेंद्र कुमार, सुशील, सुखदेव सिंह, यशवंत, प्रताप, राकेश, काकू, अनिल, राकेश, रोशन, ललित और करण सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें