फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को आंखों की महत्ता बताई

विज्ञापन
रामपुर उपमंडल के मझोली स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय दृष्टि दिवस के मौके पर मौजूद छात्र और छात्राएं - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर/रिकांगपिओ। राजकीय उच्च पाठशाला मझेवली में स्वास्थ्य विभाग ने विश्व दृष्टि दिवस मनाया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिक्षिका चंद्रप्रभा जेल्टा ने स्कूली छात्र-छात्राओं को आंखों की महत्ता बताई। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों सहित अन्य लोगों को आंखों की देखभाल के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

इसी कड़ी में एसडी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल रिकांगपिओ में वीरवार को जिला किन्नौर स्वास्थ्य विभाग ने अंतर्राष्ट्रीय दृष्टि दिवस और अंतर्राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस उपलक्ष्य पर नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सीमा नेगी विशेष जांच के लिए उपस्थित रहीं। इस दौरान 80 विद्यार्थियों और 20 शिक्षकों-गैर निक्षकों के अपनी आंखों की जांच भी करवाई। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सीमा नेगी ने आंखों के महत्व और मानसिक स्वास्थ्य की विशेष जानकारी दी।
कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता, नारा लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। भाषण प्रतियोगिता में श्रुति नेगी ने पहला, नीतिका ने दूसरा और साक्षी ठाकुर व दीपिका राज ने तीसरा स्थान हासिल किया। नारा लेखन में रोहन ठाकुर ने प्रथम, अनामिका ठाकुर ने द्वितीय और अभिमन्यु नेगी ने तृतीय स्थान हासिल किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में अमन दीप ने प्रथम स्थान, अक्षित नेगी ने द्वितीय स्थान और ऋषव व जनक ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

स्कूल प्रधानाचार्या नीतिका पंकज ने संबोधन करते हुए नेत्र विशेषज्ञ और सभी चिकित्सा अधिकारियों का आभार जताया। इस मौके पर व्यवहार परिवर्तन संचार समन्वयक रमेश, स्वास्थ्य शिक्षक शारदा, कुमार नेगी और आनंद नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें