फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर में बर्फबारी के बाद चौथे दिन बिजली बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। बीते दिनों हुई भारी बर्फबारी के चलते जिला किन्नौर में ठप पड़ी विद्युत आपूर्ति को चौथे दिन बहाल कर दिया गया। बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारु की। कड़ाके की ठंड की परवाह किए बिना अधिकारी और कर्मचारी विद्युत लाइनों को ठीक करने में जुटे रहे। बिजली आपूर्ति सुचारु होने से जिले के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

गौर हो कि जिले में भारी बर्फबारी के चलते कई ग्रामीण इलाकों में विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई थीं, जिसे बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद ठीक किया। जिले के लोगों ने विद्युत आपूर्ति मुहैया करवाने के लिए प्रशासन और विद्युत बोर्ड का आभार जताया है।
उधर, विद्युत बोर्ड रिकांगपिओ के एक्सईएन टाशी नेगी ने बताया कि जिले में अब विद्युत आपूर्ति सुचारु है। बर्फबारी के कारण क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों और ट्रांसफार्मरों को ठीक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें