फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूनी ने मेजबान रोपा को शिकस्त देकर जीता क्रिकेट का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
पूह (किन्नौर)। स्टार इलेवन दूनी की टीम ने मेजबान दुर्गा स्पोर्ट्स क्लब रोप को हराकर क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया है। पांच दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में जिले की 25 टीमों ने दमखम दिखाया। दुर्गा स्पोर्ट्स क्लब रोपा द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में रोपा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
विज्ञापन

इसमें उन्होेंने निर्धारित 10 ओवर में 127 रन बनाए लेकिन जवाबी पारी खेलने उतरी दूनी की टीम ने नौ ओवरों में लक्ष्य हासिल कर प्रतियोगिता पर कब्जा जमा लिया। फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच का खिताब लक्की के नाम रहा।
प्रतियोगिता की विजेता टीम को एक लाख रुपये और उपविजेता को 35 हजार रुपये नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें तारा चंद और जयपाल सांस्कृतिक दल को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें