फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंफड पंचायत के चिलाला गांव में नौ माह से पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहडू। तहसील चिड़गांव के तहत भंफड पंचायत के चिलाला गांव में बीते नौ माह से लोग पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। विभाग से कई बार आग्रह करने के बाद लोगों की समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब छौहारा खंड पंचायत समिति की अध्यक्ष ने जलशक्ति विभाग के एक्सईएन व एसडीएम रोहडू को ज्ञापन सौंप कर समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

पंचायत के करीब सात सौ घरों के लिए जलशक्ति विभाग की ओर से पेयजल योजना बनाई गई है। पेयजल स्रोत में पानी कम होने के बाद चिलाला गांव में पानी नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने कहा जलशक्ति विभाग को कई बार इसकी सूचना दी गई है। एसडीओ कार्यालय में ग्रामीण लिखित में शिकायत दर्ज करवा चुके हैं। अभी तक पानी की आपूर्ति को लेकर कोई पहल नहीं की गई है। पंचायत समिति अध्यक्ष प्रियंका चौहान ने प्रस्ताव में सरकार से मांग की है कि लोगों की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए। जलशक्ति विभाग के एक्सईएन बसंत राठौर ने कहा कि गांव के लिए बनी योजना के स्रोत में पानी कम हो चुका है। शुरू के कुछ घर पानी की पाइपलाइन को तोड़ कर पानी की आपूर्ति कर रहे हैं। इसलिए चिलाला गांव के लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा विभाग किसी अन्य स्थान से पेयजल का प्रावधान कर रहा है। शीघ्र लोगों की समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें