फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 6 दिन बाद छोटे वाहनों के लिए खुली डोडरा क्वार सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहडू़। मौसम साफ होने के छह दिन बाद कड़ी मशक्कत से लोक निर्माण विभाग ने डोडरा क्वार सड़क फिर छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दी है। करीब आठ फुट ताजा बर्फ के बीच चांशल घाटी में सड़क पर छोटे वाहन को लोक निर्माण विभाग ने दोनों ओर से रास्ता बहाल कर दिया है। इस सड़क के बहाल होने से पांच पंचायत के लोगों को राहत मिली है। डोडरा क्वार सड़क पहले दिसंबर में वाहनों के लिए बंद हो चुकी थी।
विज्ञापन

12 मार्च को पहली बार लोक निर्माण विभाग ने छोटे वाहनों के लिए इस सड़क को बहाल किया। 16 मार्च को फिर हिमपात के बाद सड़क बंद हो गई थी। उसके बाद 28 मार्च को फिर इस सड़क को छोटे वाहनों के लिए खोला गया। मौसम खराब होने के बाद 1 अप्रैल को फिर हिमपात से सड़क बंद हो गई थी। 9 अप्रैलको फिर सड़क पर छोटो वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई थी।
दो तीन दिनों से खराब मौसम के बाद 19 अप्रैल को फिर चांशल घाटी पर करीब तीन फुट ताजा हिमपात जमने के बाद सड़क पिर बंद हो गई थी। अब छह दिन बाद मंगलवार को छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। अभी तक इस मौसम का चांशल घाटी पर आठ से दस फुट ताजा हिमपात जमा हुआ है। तेज हवा ठंड के बीच कर्मचारियों ने कम तापमान के बीच इस सड़क को बहाल करने का काम किया है। अब फिर डोडरा क्वार के लिए सड़क पर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। जिससे दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार की पांच पंचायतों को अब राहत मिली है।
विज्ञापन

डोडरा क्वार सड़क को हिमपात से बंद होने के बाद पांचवीं बार वाहनों के लिए खोला गया है। चांशल घाटी पर सड़क के दोनों ओर कई जगह पर 8 से 10 फुट बर्फ अभी तक जमा है। लोग इस सड़क पर अनावश्यक यात्रा से बचे। मौसम साफ रहा तो दो-तीन दिन तक फिसल के कारण कई जगह छोटे वाहनों के फंसने की संभावना है।
विज्ञापन


नरेंद्र सिंह नायक, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें