फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डोडरा-क्वार सड़क वाहनों के लिए बंद, जंगलों की आग थमी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। निचले क्षेत्रों में सोमवार को दोपहर बाद हल्की बारिश शुरू हो गई और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हुआ। हिमपात से शीतलहर तेज होने के साथ कई दिनों से जंगलों, घासनियों में फैली आग थम गई है। वहीं, चांशल घाटी पर हिमपात के बाद डोडरा क्वार सड़क वाहनों के लिए बंद हो गई है। इसके बाद डोडरा क्वार का पूरा क्षेत्र मुख्यालय से कट चुका है। देर शाम को रोहड़ू-रामपुर मार्ग सुंगरी व नारकंडा के बीच हिमपात होने वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। फिसलन के कारण वाहन फंसने शुरू हो गए हैं। चांशल घाटी पर सुबह से हिमपात का क्रम जारी है। रोहड़ू-शिमला मुख्य मार्ग पर यातायात नियमित चल रहा है।
विज्ञापन

हल्की बारिश और चोटियों पर हिमपात के कारण जमीन में नमी आने से जंगलों में कई दिनों से फैली आग थम गई और धुएं से प्रदूषित वातावरण भी साफ हो गया है। हालांकि, अभी कृषि बागवानी के लिए इस बारिश से जमीन को पर्याप्त नमी नहीं मिल पाई है। खराब मौसम के कारण शीत लहर का प्रकोप लगातार जारी है। प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी किया गया कि लोग अनावश्यक सफर से बचें। ऊंचाई वाले ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर हल्की बर्फ जमने से फिसलन के करण दुर्घटना की संभावना बनी रहेगी।
डोडरा क्वार सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद
लोक निर्माण विभाग डोडरा क्वार डिवीजन के एक्सईएन नरेंद्र नायक का कहना है कि पहले हिमपात के बाद डोडरा क्वार सड़क छोटे वाहनों के लिए खोल दी गई थी। अब दोबारा चांशल घाटी पर हिमपात के बाद डोडरा क्वार सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। मौसम खुलने के बाद सड़क को बहाल करने के प्रयास शुरू किए जाएगे।
विज्ञापन

शिमला मुख्य मार्ग पर अभी तक यातायात नियमित चल रहा
एसडीएम जुब्बल गुरमीत सिंह ने कहा शिमला मुख्य मार्ग पर अभी तक यातायात नियमित चल रहा है। खड़ापत्थर में हल्के हिमपात पर फिसलन से जाम लग रहे हैं। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि बारिश व हिमपात के मौसम में लोग अनावश्यक सफर करने से बचें। अभी ग्रामीण क्षेत्र के सभी मार्गों पर यातायात नियमित चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें