फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे खनेरी अस्पताल के चिकित्सक

विज्ञापन
रामपुर के खनेरी अस्पताल में अपना रोष जताते चिकित्सक। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। दो सप्ताह से चली आ रही चिकित्सक संघ की हड़ताल अब मरीजों पर भारी पड़ रही है। रोजाना डॉक्टरों की 2 घंटे की हड़ताल के चलते अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। अब चिकित्सक संघ ने सरकार को चेताया है कि यदि जल्द उनकी मांगों को लेकर कोई सुनवाई नहीं होती तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल का रुख करेंगे। इससे सबसे अधिक परेशानियां मरीजों की बढ़ेंगी।
विज्ञापन

बुधवार को 14वें दिन महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल सहित आसपास के क्षेत्रों के अस्पतालों में तैनात चिकित्सकों ने पेन डाउन हड़ताल जारी रखी। मांगों को लेकर चिकित्सक भी अब सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ने का मन बना चुके हैं। चिकित्सकों की संयुक्त संघर्ष समिति ने एकमत निर्णय लिया है कि सरकार चिकित्सकों की समस्याओं और मांगों को लेकर गंभीरता दिखाए। कहा कि अब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी स्वस्थ होकर वापस प्रदेश लौट आए हैं, तो उम्मीद है कि जल्द ही चिकित्सकों की मांगों का समाधान होगा।
इसलिए सब ने फैसला किया कि अब समय आ गया है कि हम अपनी एकता और एकजुटता के साथ आगे बढ़ते हुए अपने इस संघर्ष को तेज करें। सभी ने एकमत से प्रस्ताव पारित किया कि 26 फरवरी को पूरे प्रदेश के चिकित्सक मास कैजुअल लीव पर जाएंगे और उसके बाद 28 फरवरी से अनिश्चितकालीन संपूर्ण हड़ताल की शुरुआत की जाएगी। इस दौरान आपातकालीन सेवाएं सारे प्रदेश में जारी रहेंगी। इस मौके पर खनेरी अस्पताल में तैनात सभी चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें