फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र बांटे

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी में देव संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

एसडीएम ने देव संस्कृति वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। एसडीएम आनी के सभागार में हिम संस्कृति संस्था ने देव संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का सरस्वती वंदना से आगाज किया गया। कार्यक्रम के पहले सत्र में सीडीपीओ इंद्र सिंह गर्ग शामिल हुए।

कार्यक्रम में कन्या विद्यालय आनी की छात्रा यशिका कश्यप ने रामायण पाठ किया। सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए। हिमालयन मॉडल स्कूल की छात्राओं ने कविता सुनाई। लॉरेंस पब्लिक स्कूल और राजकीय प्राथमिक स्कूल आनी के छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर समा बांधा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम नरेश वर्मा ने कहा की आनी सरकारी और निजी स्कूलों के छात्र हर क्षेत्र में आगे हैं। सभी टॉपर खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्राकृतिक आपदा में बेहतरीन कार्य करने के लिए प्रधान ग्राम पंचायत फनोटी दौलत चौहान को सम्मानित किया गया। एनएच 305 एसडीओ आरएम शर्मा, पहाड़ी गायक श्याम सिंह भारती, सुरेश कुमार, सीता कुमारी, विनोद कुमार, अनिता और वीना को भी नवाजा गया।
विज्ञापन


प्राथमिक केंद्र पाठशाला आनी की छात्रा मन्नत, आकृति, मन्नत, इशानी, तान्या सहित आनी की पांच स्कूलों के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्तिपत्र देकर एसडीएम ने सम्मानित किया।

इस अवसर पर बलदेव ठाकुर, वीना कश्यप, एसआर शर्मा, चमन शर्मा, दीवान राजा, श्याम सिंह, परस राम और मधु शर्मा सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें