फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनीराम बने सीएडवी अध्यापक संघ आनी के प्रधान

विज्ञापन
धनी राम ठाकुर दूसरी बार बने सीएण्डवी अध्यापक संघ आनी खण्ड इकाई के प्रधान - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। सीएंडवी अध्यापक संघ खंड आनी इकाई के चुनाव आनी में आयोजित हुए। इसमें जिला कुल्लू इकाई के अध्यक्ष गोविंद ठाकुर बतौर पर्यवेक्षक मौजूद रहे। इसके अलावा सह पर्यवेक्षक के तौर पर निरमंड खंड इकाई के प्रधान गुपेंद्र नेगी और कुल्लू खंड-2 इकाई के प्रधान ओम प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन

चुनावों में सर्वसम्मति से धनीराम ठाकुर को लगातार दूसरी बार आनी खंड इकाई का प्रधान चुन लिया गया जबकि बिशन ठाकुर को महासचिव, भाग चंद ठाकुर को कोषाध्यक्ष, गुप्तराम को उपप्रधान, पूर्ण चंद को सह सचिव, शांता कुमार ठाकुर को मुख्य सलाहकार और टीकम राम को मीडिया प्रभारी चुना गया।
महिला मोर्चा की कमान स्नेहलता और आशा ठाकुर को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की मांगों और समस्याओं को उठाने को लेकर वे हमेशा तत्पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें