फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठियोग में तेंदुए ने दंपती पर किया हमला

विज्ञापन
तेंदुए के हमले में घायल व्यक्ति अपने घावों को दिखाते हुए। संवाद - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग की धमांदरी पंचायत में तेंदुए ने एक दंपती पर जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया। इस हमले में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल ठियोग में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रविवार देर शाम को ठियोग से दंपती मोटरसाइकिल पर घर जा रहे थे। इसी बीच जब दोनों बतुड़ा गांव की ओर जा रहा थे तो तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। घायल संजू ने बताया कि उनके घर से पहले एक नाला है, जैसे ही रविवार रात को उन्होंने नाले की चढ़ाई से ऊपर की ओर जाना शुरू किया तो सामने तेंदुए के तीन शावक खड़े थे।
इस दौरान मादा तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। इसमें उनकी टांग में गंभीर चोट आई है। तेंदुए ने दूसरे झपटे में उनकी पत्नी मंजिता पर हमला किया। किसी तरह से शोर मचाकर वह वहां से भागने पर कामयाब हो सके। ग्रामीणों ने दोनों का शोर सुना और घायलों को सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया। क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग से तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें