सिराज के दौरे पर देवता साहिब ब्रम्हा अठारह करडू के गुरु
- फोटो : RAMPUR-HP
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर के गौरा ग्वाल में देवता साहब जिला कुल्लू के दुर्गम क्षेत्र शाकटी मरौउड़ के आराध्य देवता ब्रह्मा ऋषि पंद्रह दिनों से वाह्य सराज आनी के दौरे पर निकले हैं। ब्रह्म अठारह करडू़ के गुरु, देवता द्रुप ऋषि और राई नाग भी शिरकत कर रहे हैं। शाकटी मरोड़ शगवाड जो सैंज कुल्लू से संबंध रखते हैं। स्थानीय लोग और सैकड़ों देवलू देवता साहब के साथ चल रहे हैं।
करी सोलह साल बाद देवता साहब का दौरा है, जिससे आउटर सराज के हर गांव में इन्हें निमंत्रण मिला है। सबसे बड़ी बात यह है कि देवता साहब पैदल यात्रा पर होते हैं। देवलू पैदल चलकर इनके प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करते हैं और अभी तक लगभग दो सौ किलोमीटर पैदल यात्रा कर चुके हैं। अभी यह कारवां निरंतर चला हुआ है।
कारदार तीर्थ राम के अनुसार हम लगातार तीन पुश्तों से देवता साहब के साथ जुड़े हैं और इनका प्रताप सर्वविदित है, जो आउटर सिराज और अठारह गढ़ सराज के लोगों की मान्यता है। इनके पास दूर-दूर से आकर लोग अपनी इच्छा पूर्ण करते हैं। गुर कृष्ण चंद, राज्यपाल, जयप्रकाश, भंडारी लगन चंद, रोशनलाल कायथ, निम्तराम, हीरा सिंह पालसरा, लाल सिंह कायथ, तारा चंद, हेमराज और सोहन लाल सहित अन्य देवता साहिब के कारकुन देवता साहब के साथ रहते हैं।