फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी सिंहासिनी ने भाई देव महारुद्र और दत्त महाराज को बांधी राखी

विज्ञापन
कोटला में रक्षा बंधन का त्योहार मनाने के लिए पहुंचे देवी देवता।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। देवभूमि हिमाचल में लोगों के साथ-साथ देवी-देवताओं ने भी रक्षा बंधन का त्योहार किया। ज्यूरी के कोटला में मंदिर के प्रांगण में त्यावल की देवी सिंहासिनी ने अपने भाई देवता गसो महारुद्र और देवता साहब बसारा दत्त महाराज को राखी बांधी।
विज्ञापन

इस अनूठी परंपरा के साक्षी क्षेत्र के सैकड़ों स्थानीय लोग बने। देवी सिंहासिनी की ओर से राखी बांधने की रस्म उनके पुजारी कुशाल भारद्वाज ने निभाई। उन्होंने दोनों देवताओं और देवी को भी पवित्र रक्षासूत्र बांधकर त्योहार मनाया। देवी- देवताओं ने भी ढोल नगाड़े की धुन पर खूब नाटी लगाई। प्रांगण में तीनों देवता काफी देर तक अपने-अपने रथ में भक्तों के साथ झूमते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें