फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में मांगों को लेकर डिपो संचालकों का प्रदर्शन

विज्ञापन
मांगों लेकर एसडीएम कार्यालय के बाहरन धरना प्रदर्शन करते डिपो संचालक संघ के सदस्य - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। बीते लंबे समय से स्थायी नीति की मांग उठा रहे रामपुर और ननखड़ी के डिपो संचालकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संघ ने धरने के माध्यम से सरकार से एपीएल कार्ड में कमिशन बढ़ाने या प्रति माह पांच हजार रुपये वेतन देने की मांग उठाई है। सोमवार को मांगों को लेकर डिपो संचालकों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने तहसीलदार रामपुर प्रेम सरिता नेगी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन

संचालक संघ का सांकेतिक धरना प्रधान डिपो संचालक संघ ओम प्रकाश कपूर की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान सोमवार सुबह 10 बजे से लेकर 3 बजे तक एसडीएम कार्यालय के बाहर शांतिपूर्ण धरने पर बैठे रहे। संघ ने प्रदेश सरकार से एपीएल कार्ड पर कमिशन बढ़ाने की पुरजोर मांग उठाई है।
इसके साथ ही प्रदेश सरकार डिपो संचालकों के लिए स्थायी नीति बनाने, एपीएल कार्ड पर एनएफएसए कार्ड की तरह कमिशन बढ़ाने की मांग उठाई। संघ ने प्रदेश सरकार से 5 हजार रुपये प्रति माह वेतन देने की मांग उठाई है। संघ ने सरकार को चेताते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों को लेकर सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठाती है, तो यह आंदोलन और उग्र होगा।
विज्ञापन

डिपो संचालक संघ ने तहसीलदार रामपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजा और मांगों को लेकर जल्द कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर जय सिंह, राजेंद्र भंडारी, कर्म चंद, ज्ञान प्रकाश, हरीश मेहता, संदीप शर्मा, कैलाश कायथ, नरसिंह देव और बृजमोहन सहित कई अन्य डिपो संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें