लूहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट से प्रभावित पंचायतें देहरा और नित्थर के लोगों बैठक के दौरान
- फोटो : RAMPUR-HP
नित्थर(कुल्लू)। लूहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट से प्रभावित पंचायत देहरा और नित्थर के लोगों ने लोक निर्माण विभाग नित्थर के विश्राम गृह में रविवार को बैठक का आयोजन किया। इसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। इसमें प्रमुखता से रोजगार ,पर्यावरण ,पानी की समस्या और अन्य मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उन्होंने कंपनी से परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी देने की मांग उठाई।
लोगों ने निर्णय लिया कि इस संबंध में सोमवार को एक ज्ञापन नायाब तहसीलदार को सौंपा जाएगा। भूमि प्रभावित कमेटी के सचिव जितेंद्र ठाकुर, वीर सिंह ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, प्रेम सिंह ठाकुर, संतोष शर्मा, सुशील कुमार, वीर सिंह, नील चंद घरोल, अजीत ठाकुर बीडीसी चेयरमैन निरमंड दिलीप ठाकुर और जिज्ञासा फाउंडेशन नित्थर के सभी सदस्यों के अलावा निथर और देहरा पंचायत के प्रभावित लोग भी मौजूद रहे।