फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: उप तहसील थैली चकटी को बहाल करने की मांग

Fri, 03 Feb 2023 05:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील के अंतर्गत थैली चकटी पंचायत के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल लोक निर्माण विभाग एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य से मिला। थैली चकटी पंचायत के प्रधान राजेंद्र चौहान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मंत्री को ज्ञापन सौंप और थैली चकटी उपतहसील को पुन: बहाल करने की पुरजोर मांग रखी।
विज्ञापन




राजेंद्र चौहान ने कहा कि मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आश्वासन दिया है कि जल्द इसे बहाल किया जाएगा। वहीं, इससे पूर्व पंचायत के ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक नंदलाल से मुलाकात की। वहीं, विधायक नंदलाल ने आश्वासन दिया कि जल्द मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनके समक्ष मुद्दे को उठाया जाएगा और उप तहसील को खोलने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर रामलाल, रीना देवी, रोशनलाल, इंदिरा देवी, बेलू राम, नैना देवी, सुंदर सिंह और रूमाल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें