फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं क्षेत्र की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नित्थर (कुल्लू)। आनी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिमला में मिला। इसमें प्रतिनिधिमंडल ने आनी विस में ठप पड़े विकास कार्यों को गति देने की मांग उठाई है। आनी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यूपेंद्रकांत मिश्रा ने कहा कि गुटबाजी छोड़कर रुके हुए विकास कार्यों में गति लानी है। आनी ब्लॉक के दलाश में बहुतकनीकी कॉलेज खुलना है। इसके काम में गति लानी है और साथ में कई सड़कों की वन विभाग से मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन अभी तक सड़कों की टेंडरिंग नहीं हुई है। इसके अलावा भी कई अन्य विकास कार्य रुके हुए हैं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को आनी का दौरा करने की भी मांग की। इसके बाद आनी ब्लॉक कांग्रेसी कमेटी ने लोक निर्माण विभाग विक्रमादित्य सिंह से भी मुलाकात की और आनी विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को उनके समक्ष रखा। इस मौके पर नित्थर जोनल अध्यक्ष प्रवीण कुमार, हीरा सिंह कटोच, नीरत ब्रामटा, धर्मपाल, चंद्र कश्यप और संजय सहित अन्य मौजूद रहे।
- संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें