फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 जून से रिकांगपिओ में मनाया जाएगा नृत्य एवं क्राफ्ट मेला

विज्ञापन
राज्य स्तरीय जनजातीय नृत्य एवं क्राफ्ट मेला को लेकर बैठक् की अध्यक्षता करते उपायुक्त आबिद हुसैन - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ खेल स्टेडियम में 22 जून से 24 जून तक मनाए जाने वाले
विज्ञापन

राज्य स्तरीय जनजातीय नृत्य एवं क्राफ्ट मेले में जनजातीय क्षेत्रों के सांस्कृतिक दलों की प्रतियोगिता और मिस किन्नौर स्पर्धा मुख्य आकर्षण रहेगी। मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने यह जानकारह दी। उन्होंने बताया कि मेले में जनजातीय क्षेत्रों के हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पादों की भी प्रदर्शनी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मेले को पर्यटन से जोड़ने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
पर्यटकों के लिए मेले में हथकरघा, हस्तशिल्प, पेंटिंग, आभूषणों और विभिन्न उत्सवों में उपयोग की जाने वाली वस्तुओं की खरीदारी का अवसर दिया जाएगा। इस दौरान बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगाए जाएंगे वहीं फैंसी ड्रेस, म्यूजिकल चेयर सहित अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी। मेले में तीरंदाजी का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों के लिए रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सांस्कृतिक दल और अन्य 15 जून तक जिला लोक संपर्क अधिकारी के कार्यालय में पंजीकरण करवा सकते हैं। उपायुक्त ने मेले के कार्य से जुडेे़ सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने कार्य का सही प्रकार से निष्पादन सुनिश्चित बनाएं। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें