फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ खेलते सात धरे, एक लाख बरामद

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चौपाल।
उपमंडल के मडावग में पुलिस ने रंगे हाथों जुआरियों को दबोचा। पुलिस ने आरोपियों से 1,04,750 रुपए की राशि भी बरामद की। पुलिस ने मामले में संलिप्त सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली सूचना के अनुसार मढावग में कुछ दिनों से जुआ खेलने की सूचना मिल रही थी। पहले कई बार आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले जुआरी फरार हो जाते थे। बुधवार को पुलिस ने छापेमारी कर बीच बाजार में जुआ खेलते हुए सात लोगों को धरा। इसमें भागमल, प्रेम सिंह, संदीप, प्रताप सिंह, सुरेंद्र शर्मा, राजिंदर सिंह, दीप राम शामिल हैं। सभी लोग स्थानीय निवासी हैं। डीएसपी संतोष शर्मा ने कहा कि रंगे-हाथों पकड़ा जाने के बाद आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना चौपाल में मुकदमा दर्ज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें