सांगला (किन्नौर)। कल्पा खंड के तहत आने वाली पुलिस चौकी कड़छम में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। सांगला तहसील के तहत मां पर उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
कड़छम पुलिस के मुताबिक रविवार देर शाम को दसवीं में पढ़ने वाली छात्रा का स्थानीय युवक ने रास्ता रोका और दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को रात को ही धर दबोचा लिया। कड़छम पुलिस ने नाबालिग युवती को मेडिकल जांच के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल भेजा है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहित की धारा 363, 366, 376 और 341 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा ने बताया की पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को धर दबोचा है। नाबालिग छात्रा को मेडिकल जांच के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सारी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस ने सूचना मिलते ही मामला दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ कर ली है। मामले की जांच चल रही है।