फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली में प्रेमी युगल ने कहा,जुदा किये तो कर लेंगे दोनो आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना(मेरठ)। नगर से सोमवार दोपहर मुखबिर की सूचना पाकर पुलिस ने फरार प्रेमी युगल को धर दबोचा। इस पर दोनों के परिजन थाने पहुंच गए। इस दौरान प्रेमी युगल ने साथ रहने की जिद करते हुए थाने में जमकर हंगामा काटा। इसके बाद घंटों तक समझाने के पश्चात दोनों के परिजन उन्हें साथ ले गए। युवती के परिजनों ने उसे नाबालिग बताया है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने नगर से सोमवार को एक प्रेमी युगल को बरामद कर लिया। नगर निवासी युवक 13 जून से हापुड़ निवासी युवती को लेकर फरार था। युवक की हापुड़ में रिश्तेदारी है और उसका वहां आना-जाना है। इस दौरान उसका युवती से प्रेम प्रसंग हो गया। युवती के परिजनों ने इस संबंध में हापुड़ कोतवाली में शिकायत की। सरधना निवासी आरोपी युवक की यहां भी थाने में शिकायत की। पुलिस ने मुखबिर से सूचना पाकर सोमवार को प्रेेमी युगल को नगर से धर दबोचा। पुलिस दोनों को थाने ले आई तो उनके परिजन भी वहां जा पहुंच गए। पुलिस से दोनों के परिजनों ने बिना कार्रवाई किए सौंपने की मांग की। हालांकि प्रेमी युगल ने साफ कर दिया कि वे दोनों एक-दूसरे से जुदा नहीं होंगे। परिजनों और पुलिस ने सख्ती की तो युवती ने धमकी दी कि यदि उसकी रजामंदी बगैर परिजन साथ ले गए तो वह जहर खाकर जान दे देगी। वहीं, युवक ने भी युवती से अलग होने पर गंगनहर में कूदकर जान देने की बात कही। इस दौरान थाने पर जमकर प्रेमी युगल ने जमकर हंगामा किया। इसके चलते थाने पर घंटों तक हंगामा चलता रहा। दोनों के परिजन उन्हें शांत कर साथ ले गए। उन्होंने बताया कि उन्हें डर सता रहा है कि दोनों गलत न कर बैठे।
पुलिस ने शिकायत पर एक प्रेमी युगल को पकड़ा था। जिसमें युवती को परिजनों ने नाबालिग बताया। हालांकि उन्होंने कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। -मुकेश कुमार, एसएसआई सरधना
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
13 जून से लापता प्रेमी युगल सरधना से पुलिस ने पकड़ा
युवती व युवक के परिजन ने किया पुलिस कार्रवाई से इनकार
प्रेमी युगल साथ रहने की जिद पर अड़ा, अलग करने पर दी आत्महत्या की धमकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें