फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच पर दो कारों की भिड़ंत, तीन गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग(रामपुर बुशहर)। पुलिस थाना ठियोग के तहत एनएच पर दो कारों में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को प्रारंभिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना ठियोग से मिली जानकारी के मुताबिक दिवाली की शाम ठियोग से संधू की ओर जा रही एक कार सामने से ही आ रही कार से जा टकराई। हादसा इतना भयानक था कि कार में सवार तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। हालांकि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। हादसा बुधवार शाम करीब सात बजे हुआ जब कार संख्या एचपी 09सी 0874 संधू की ओर जा रही थी तो डोगरा मोड़ के पास तेज रफ्तार में आ रही कार दूसरी से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार तीन लोग रमेश, महेश और रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल ठियोग में प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी रेफर किया गया है। डीएसपी ठियोग रामलाल बंसल ने बताया कि कार में कोई भी व्यक्ति नहीं मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें