टैंपोट ट्रेवलर सड़क पर पलटी, 21 घायल
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू।
डोडरा क्वार संपर्क मार्ग पर रविवार को चांशल घाटी के पास एक टैंपो ट्रेवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान उसमें करीब 21 लोग सवार थे। घटना में सभी लोग आंशिक रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी रविवार को जिस्कून गांव से रोहड़ू की ओर आ रही थी। दोपहर करीब दो बजे चांशल घाटी के पास गाड़ी बीच सड़क में पलट गई।
घायलों में भमनाला से श्याम लाल, पुष्पा, कानू नरोलटा, संजय नरोलटा, प्रेमलता, चमन लाल, मुर्तु देवी, राजेश शर्मा, कितरवाड़ी निवासी हरि सिंह, क्वार निवासी कृष्णा देवी, मूर्त सिंह, जिस्कून निवासी श्याम लाल, मीम देवी, नरोत्तम राम, नरेंद्र सिंह, रितू देवी, सिमरन, राखम राम, रोहड़ू निवासी गुरप्रीत सिंह, बटाड़ी निवासी बलवीर आदि शामिल हैं। प्रशासन की ओर से घायलों को फौरी राहत दी गई है। एसडीएम रोहड़ू घनश्याम दास शर्मा ने इसकी पुष्टि की।