फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगोरी में भालू ने किया एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
जगोरी में भालू ने व्यक्ति को किया लहूलुहान
विज्ञापन

खनेरी अस्पताल में उपचाराधीन है घायल व्यक्ति
अमर उजाला ब्यूरो
ज्यूरी(रामपुर बुशहर)। रामपुर खंड के जगोरी में एक भालू ने एक नेपाली मूल के व्यक्ति पर हमला कर दिया। इसकी पहचान 65 वर्षीय दिल बहादुर पुत्र मान सिंह बहादुर नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम जगोरी में एक नेपाली मूल का व्यक्ति दिल बहादुर जंगल के रास्ते जा रहा था कि अचानक भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू ने उसे बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। दिल बहादुर किसी तरह वहां से भागा। लोगों ने उसकी हालत को देखते हुए लोगों ने गानवी पीएचसी में प्राथमिक उपचार दिया। उसके बाद रामपुर अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका प्राथमिक उपचार चल रहा है। अब उसकी स्थिति पहले से बेहतर बताई जा रही है। इस संबंध में डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि भालू के हमले से एक व्यक्ति घायल हुआ है। इसका उपचार खनेरी अस्पताल में चल रहा है। घायल की स्थिति खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें