फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़छम डैम के पास ऑल्टो कार पैराफिट से टकराई एक मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल्टो कार पैरापिट से टकराई
विज्ञापन

एक की मौके पर मौत, एक घायल
घायल व्यक्ति का छोल्टू अस्पताल में चल रहा है उपचार
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के कड़छम डैम के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से अनियंत्रित हुई कार पैरापिट से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और एक घायल हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस ने घायल व्यक्ति को छोल्टू अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ऑल्टो कार एचपी 07 ए -0329 में सवार दो व्यक्ति रिकांगपिओ से सांगला की ओर जा रहे थे। कड़छम डैम के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार पैरापिट से जा टकराई। इस हादसे में चालक धनराज नेगी (36) पुत्र पांडू राम शौंग निवासी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं धर्म कुमार नेगी आयु (38) पुत्र निवासी सांगला घायल है। पुलिस ने घायल धर्म कुमार को छोल्टू अस्पताल में पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। यह जानकारी डीएसपी किन्नौर धनसुख दत्ता ने दी। एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक घायल है। शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया गया है। वहीं एसडीएम भावानगर घनश्याम दास ने प्रशासन की ओर से मृतक को 10 हजार और घायल को 5 हजार रुपये फौरी राहत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें