फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौगा नाला में 2.3 ग्राम चिट्टे के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रौ (रामपुर बुशहर)। पुलिस थाना ब्रौ के तहत आने वाले शौगा नाला में मंगलवार को पुलिस ने तीन युवकों से 2.3 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस थाना ब्रौ से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को पुलिस ने गश्त के दौरान ब्रौ क्षेत्र के साथ लगते शौगा नाले में शक के आधार पर स्कूटी नंबर एचपी 06 ए 9509 को रोका। इस पर सवार नीरज शर्मा (22), दिक्षित शर्मा (20), गांव मझोली, तहसील रामपुर और पुष्प राज (23) निवासी मुनिश बाहली से तलाशी के दौरान 2.3 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस तीनों आरोपियों को जल्द ही आनी स्थित न्यायालय में पेश करेगी। थाना प्रभारी ब्रौ धर्मसिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तीन युवकों से 2.3 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। नशे से जुड़े लोगों को पुलिस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें