फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट्टे की खेप के साथ पूर्व प्रधान गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। रामपुर पुलिस ने चिट्टे की खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। डकोलढ़ के समीप जीरो प्वाइंट पर पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति से 64 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। बताया जा रहा है कि चिट्टे की खेप दिल्ली से लाई जा रही थी। पुलिस ने आरोपी पूर्व प्रधान के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह करीब 6:15 बजे नगर परिषद रामपुर के वार्ड नंबर 8 में डकोलढ़ के समीप जीरो प्वाइंट पर हेड कांस्टेबल राजेश गुप्ता की अगुवाई में पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने रामपुर की ओर आ रही गाड़ी को तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान पुलिस ने 15/20 वैली की फांचा पंचायत के पूर्व प्रधान से 64 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस के अनुसार चिट्टे के साथ पकड़े गए व्यक्ति की पहचान प्रकाश चंद (45) गांव फांचा, तहसील रामपुर, जिला शिमला के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पूर्व प्रधान इससे पहले भी नशे के कारोबार में संलिप्त था और पुलिस की राडार पर यह काफी समय से था। यह व्यक्ति दिल्ली से चिट्टे की खेप ला रहा था, जिसकी कीमत करीब 5 से 6 लाख बताई जा रही है। इस संबंध में डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पुलिस ने एक व्यक्ति को 64 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें