फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर फिसलने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
deadbody
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के रिकांगपिओ के तहत दुनी गांव के रास्ते में रविवार देर शाम एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। प्राथमिक जांच में व्यक्ति की मौत का कारण पैर फिसलना माना जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के कुछ स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस चौकी कल्पा को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही रिकांगपिओ थाना से एएसआई महेंद्र सिंह की अगुवाई में मुख्य आरक्षी राजीव, मुख्य आरक्षी विकास, सिपाही संजय की टीम रविवार को ही घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ पहुंचाया। मृतक की पहचान खूबराम (42) निवासी गांव पनियाली, डाकघर बरछवाण, तहसील बल, जिला मंडी के रूप में हुई है। वह पिछले तीन साल से दुनी, कश्मीर और रिकांगपिओं में मिस्त्री का काम करता था। बताया जा रहा है कि 19 नवंबर की रात को वह अपने कमरे की ओर से लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में अचानक पैर फिसलने से वह गिर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को मृतक के परिवारों को सूचना दी। साथ ही पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, एसपी गुरुदेव शर्मा ने हादसे की पुष्टि की। कहा कि प्राथमिक जांच में मौत का कारण पैर फिसलना माना है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अन्य कारणों का पता चल पाएगा। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें