कार गिरी, पांच लोग घायल
लूहरी-सैंज एनएच-305 पर हादसा, एक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
लूहरी-सैंज एनएच-305 पर मंगलवार सुबह करीब 8.30 बजे एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। इनमें से एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आनी के कुंगश से निरमंड आ रही एक ऑल्टो कार नंबर (35ए 3114) लूहरी में करीब 200 मीटर नीचे गिर गई।
हादसे में आनी के कुंगश निवासी प्रताप, रामस्वरूप, श्याम सिंह, दलीप चंद और प्रेम नेगी घायल हो गए। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को रामपुर अस्पताल पहुंचाया। इनमें से गंभीर घायल रामस्वरूप को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। उधर, डीएसपी देव कुमार नेगी ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।