फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पंचायत प्रधान पर विकास कार्यों में धांधली के आरोप, डीसी और सीएम को शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
नोर पंचायत ग्रामीणों ने कहा-प्रधान ने विकास कार्यों में सरकारी पैसे का किया दुरुपयोग
विज्ञापन


पंचवटी पार्क के निर्माण, सड़क, मस्टररोल, इंटरलॉक टाइलें, डंगों और अन्य कार्यों में हुई धांधली

ग्रामीणों ने चेताया-जल्द कार्रवाई न हुई तो जाएंगे कोर्ट, मुख्यमंत्री से भी जांच की उठाएंगे मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

निरमंड(कुल्लू)। निरमंड विकास खंड की नोर पंचायत के प्रधान पर ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार और सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप लगाए हैं। इस बारे में ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी, उपायुक्त कुल्लू और मुख्यमंत्री को भी शिकायत पत्र सौंपा है। ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि विकास कार्यों में हुई धांधली की निष्पक्ष जांच नहीं की गई और जल्द उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो वे न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। साथ ही मुख्यमंत्री के निरमंड दौरे के दौरान उनसे भी पंचायत में हुई धांधली की शिकायत की जाएगी। नोर पंचायत के ग्रामीण हीरा लाल, रमेश कुमार, उत्तम राम, काकी देवी और बृज लाल ने आरोप लगाए हैं कि विकास खंड निरमंड की नोर पंचायत के प्रधान ने पंचायत क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों में धांधली की है। इस बारे में उन्होंने खंड विकास अधिकारी, उपायुक्त कुल्लू, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टचार निरोधी ब्यूरो सहित मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेजा है, लेकिन पंचायत प्रधान पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है और न ही विकास कार्यों की निष्पक्षता से जांच हुई है। ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत के कार्यों में बड़े स्तर पर घोटाले हुए हैं। नोर पंचायत में पंचवटी पार्क का निर्माण कार्य 2022 में शुरू हुआ। इसमें पत्थरों की ढुलाई में करीब 26 टिपरों के बिल पास किए गए हैं, जबकि मौके पर केवल तीन ही पत्थरों के टिपर पहुंचे। इसके अलावा पंचायत क्षेत्र में इंटरलॉक टाइलें लगाई गई हैं, लेकिन टाइलों से संबंधित न तो बिल दर्शाए गए और न ही किस वार्ड में कितनी टाइलें लगीं, इसका ब्योरा दिया गया। इसके अलावा शाईधार-शलाट सड़क और पंचायत में लगे डंगों में भी धांधली हुई है। मनरेगा में मजदूरों के फर्जी मस्टररोल तैयार किए गए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत में साढ़े तीन लाख रुपये की लागत से महिला मंडल भवन तैयार हुआ है, जबकि प्रधान ने शौचालय के निर्माण पर ही पांच लाख 20 हजार रुपये की राशि खर्च कर दी, इसमें भी घोटाला हुआ है।
विज्ञापन

कमेटी ने कार्यों का निरीक्षण किया तो पाई गईं अनियमितताएं
ग्रामीणों ने कहा कि शिकायत के बाद बीडीओ की ओर से गठित कमेटी ने अक्तूबर 2024 में कार्यों का निरीक्षण किया और कार्यों के निष्पादन में अनियमितताएं पाई गईं। 14 फरवरी को एसडीओ और जेई ने दो कार्यों का निरीक्षण किया और मौके पर अनियमितताएं पाई गईं। जांच में पाया गया कि सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ है और पांच लाख रुपये की रिकवरी भी लगाई। उपायुक्त कुल्लू ने भी माना है कि नोर पंचायत के कार्यों में अनियमितताएं बरती गई हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार और पंचायती राज मंत्री से पंचायत के विकास कार्यों में हुई गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने कहा कि मुख्यमंत्री के निरमंड दौरे के दौरान उनसे पंचायत में हुई धांधली की शिकायत की जाएगी। चेताया कि यदि जल्द निष्पक्ष जांच और कार्रवाई नहीं होती है, तो वे कोर्ट में जनहित याचिका दर्ज करवाएंगे।
विज्ञापन

आरोप निराधार

पंचायत प्रधान नोर काहन चंद ने कहा कि उनपर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। विकास कार्यों में कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है।

मामले की जांच चल रही
उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने बताया कि नोर पंचायत के ग्रामीणों की शिकायत उनके ध्यान में है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें