कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई में कोरोना पॉजिटिव मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वीरवार को भी कोटखाई में तीन और नए मामले सामने आए हैं। सभी कोरोना पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री भी नहीं है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर तीनों को होम आइसोलेट कर दिया है।
कोटखाई अस्पताल में वीरवार को पांच सैंपल लिए गए, जिसमें से तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव आए लोगों में बखोल पंचायत की दंपती समेत एक व्यक्ति महासू पंचायत का निवासी है। दंपती की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। कोटखाई अस्पताल के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रजनीश ने बताया कि वीरवार को पांच लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए। इनमें से तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को होम आइसोलेट किया गया है।