फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के साथ अमानवीय दुष्कृत्य के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। हिमाचल प्रदेश दलित शोषण मुक्ति मंच, कोली समाज छौहारा इकाई, समता सैनिक दल और भीम आर्मी ने संयुक्त रूप से उत्तर प्रदेश के हाथरस में 19 वर्षीय लड़की के साथ हुए अमानवीय दुष्कृत्य के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए एसडीएम बीआर शर्मा के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा। दलित शोषण मुक्ति मंच और कोली समाज छौहारा इकाई के अध्यक्ष मीर सुख, महासचिव शेर चंद, विनोद, श्याम लाल और अजय दुल्टा ने बताया कि 14 सितंबर की सुबह कुछ युवकों ने एक लड़की के साथ दुष्कर्म किया। उसके पश्चात उसकी रीढ़ की हड्डी को तोड़ा गया। दरिंदगी से उसका गला दबाकर उसकी जीभ को काट दिया गया। इसके चलते 29 सितंबर को युवती की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश सरकार की संवेदनहीनता के चलते पीड़िता का पार्थिव शरीर भी उसके परिजनों को नहीं सौंपा गया। एक परिवार अपनी पुत्री का अंतिम संस्कार तक नहीं कर पाया। राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मांग उठाई गई है कि जिला हाथरस के एसपी और डीएम को गलत और झूठी बयानबाजी करने के लिए तुरंत बर्खास्त किया जाए। दोषियों को सख्त सजा दी जाए। उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री को इस दुष्कृत्य के लिए बराबर का दोषी समझ कर तत्काल उनके पद से हटाया जाए क्योंकि उनके पद पर रहते इस लड़की के परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद नहीं की जा सकती। इस अवसर पर सिंह नाथ, पदम चंद, कांता देवी, सरन दास, रविंद्र, नरेंद्र, सतीश, आकाश, नमित, सोनू, वीरेंद्र, बालचंद, गुलाब, योगराज, शीशी राम, रोहित, विक्की और शांता देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें