फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 को पाटबंगला मैदान में होगा कांग्रेस का महिला सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। ब्लॉक कांग्रेस रामपुर की ओर से 5 जून को प्रस्तावित महिला सम्मेलन अब 6 जून को होगा। रामपुर के पाटबंगला मैदान में ब्लॉक कांग्रेस की ओर से भव्य कार्यक्रम करवाया जाएगा। सम्मेलन में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन

इस सम्मेलन में महिलाओं को आत्मनिर्भर और समाज में किस तरह उन्हें सशक्त किया जा सकता है, इसे लेकर विस्तार से जानकारी दी जाएगी। सम्मेलन में रामपुर और ननखड़ी विकास खंड की विभिन्न पंचायतों से आई महिलाएं भाग लेंगी।
ब्लॉक कांग्रेस रामपुर के अध्यक्ष सतीश वर्मा ने कहा कि पहले यह महिला सम्मेलन 5 जून को आयोजित होना था, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते अब यह सम्मेलन 6 जून को रामपुर के पाटबंगला मैदान में होगा। सम्मेलन से पूर्व ब्लॉक कांग्रेस की बैठक 2 जून को रामपुर में होगी। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में नव नियुक्त हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं सांसद मंडी लोक सभा क्षेत्र प्रतिभा सिंह बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहेंगी। रामपुर पहुंचने पर उनका ब्लॉक कांग्रेस की ओर से भव्य स्वागत किया जाएगा। सम्मेलन में विस क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए महिला मंडल भाग लेंगे। इस दौरान महिलाओं को सशक्त करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने को लेकर सांसद और विधायक की ओर से महिलाओं को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला मंडलों को मुख्यातिथि की ओर से पुरस्कृत भी किया जाएगा। वर्मा ने ब्लॉक कांग्रेस के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों, वरिष्ठ पदाधिकारियों, सभी जोन के अध्यक्ष, पदाधिकारी, ब्लॉक महिला कांग्रेस, अनुसूचित जाति विभाग, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई इकाई, सेवादल, इंटक, बुशहर कारदार एवं मोहतमीन, बागवानी सेल, पेंशनर सेल, सोशल मीडिया, जिला परिषद अध्यक्ष, सदस्यों, पंचायत समिति अध्यक्ष और सभी सदस्यों, ग्राम पंचायत प्रधान, सदस्यों और अन्य सभी फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन और ब्लॉक कांग्रेस सभी कार्यकर्ताओं से अपनी-अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें