भावानगर(किन्नौर)। किन्नौर जिले के निगुलसरी में हुए दर्दनाक हादसे का जायजा लेने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने शनिवार को पहुंचे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दुर्घटनास्थल स्थल का जायजा लिया और बचाव दलों के अधिकारियों और कर्मचारियों के किए जा रहे कार्य की सराहना की।
उन्होंने कहा कि पिछले चार दिनों से एनडीआरएफ, सेना, आईटीबीपी, सीआईएसएफ और अन्य बचाव दल मलबे में दबे लोगों को निकालने में बेहतरीन काम कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से कहा कि इस मुसीबत के समय वह हमेशा तत्पर रहें।
इस मौके जिला कांग्रेस अध्यक्ष किन्नौर उमेश नेगी, जिला परिषद अध्यक्ष शिमला चंद्रप्रभा नेगी, पूर्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप नेगी उपप्रधान तरांडा गोविंद मोयान सहित अन्य लोग लोग मौजूद।