फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमर्स संघ ने संवारा कॉलेज परिसर

विज्ञापन
रामपुर में एनएसएस यूनिट द्वारा महाविद्यालय परिसर में एक दिवसीय कैंप के दौरान सफाई अभियान करते छ? - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में शनिवार को कॉमर्स एसोसिएशन ने स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर को संवारकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान कॉमर्स एसोसिएशन के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में खुले में बिखरे कूड़े-कचरे को ठिकाने लगाया। वहीं परिसर में उगी झाड़ियों को इकट्ठा कर जलाया। सफाई अभियान में प्राध्यापकों और छात्रों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और स्वच्छता को लेकर एकजुटता दिखाई।
विज्ञापन

अभियान के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने अन्य लोगों से भी अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से खुले में कूड़े-कचरे को न फेंकने की अपील की। इसके साथ ही कूड़े को सही तरीके से निष्पादन करने का आग्रह किया। इससे स्वच्छ वातावरण का माहौल बना रहे और भावी पीढ़ी का भी स्वच्छता की ओर दिलचस्पी बनी रही।
स्वच्छता अभियान में प्रो. टीडी वर्मा, प्रो. विचित्रा नेगी, प्रो. सुरेखा नेगी, कॉमर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजन नेगी, उपाध्यक्ष निवोदिता शर्मा, सचिव राधिका भारद्वाज, सह सचिव अमन मेहता, गौरव ठाकुर, अमिता ठाकुर, अलिशा, निकिता, विधि, पूजा, अनुष्का, दिव्या, तुषार, लक्षिता, शिवानी, दीपक ठाकुर, शगुन शर्मा, निक्की ठाकुर, शिल्पा, सौरभ, यमन, सचिन, दीक्षित, कर्ण, पवनीश, विक्रम और प्रदीप सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें