फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नीरथ बस स्टैंड और बाजार में चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
नीरथ में सफाई अभियान के दौरान लूहरी परियोजना अधिकारी और अन्य। स्रोत : परियोजना प्रबंधन
विज्ञापन
लूहरी परियोजना के अधिकारियों-कर्मचारियों और स्कूली विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छता का संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-I ने राजकीय उच्च विद्यालय नीरथ के विद्यार्थियों, परियोजना के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ नीरथ बस एवं टैक्सी अड्डा और बाजार क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई करने के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। अभियान में विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ लूहरी जल विद्युत परियोजना के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने बस अड्डा, टैक्सी स्टैंड और बाजार क्षेत्र में सफाई कर कूड़ा-कचरा एकत्र किया। इस दौरान लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने और अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया। परियोजना प्रमुख जसवंत सिंह कपूर ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित न रहकर दैनिक जीवन का हिस्सा बननी चाहिए। इसी उद्देश्य से स्थानीय समुदाय और विद्यार्थियों की सहभागिता के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-I की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आगामी दिनों में भी विभिन्न स्वच्छता और जन-जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें