सीमा कॉलेज में स्वच्छता अभियान के दौरान स्वयंसेवी। संवाद
रोहड़ू। पीजी कॉलेज सीमा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियों ने क्लीन इंडिया स्वच्छता अभियान के तहत मसली बाल आश्रम में स्वच्छता शिविर का आयोजन किया। इसमें स्वयंसेवियों ने सभी लोगों को युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की संचालित स्वच्छ भारत अभियान के बारे में जानकारी प्रदान की।
एनएसएस इकाई अध्यक्ष यशवनी और अभिषेक ने बताया कि शिविर में करीब 40 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। शिविर में स्वयंसेवियों ने आश्रम परिसर को साफ किया और बाल आश्रम में पढ़ रहे बालकों को राष्ट्रीय सेवा योजना से अवगत कराया गया। इस उपलक्ष्य पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. उमेश नारटा और प्रो. सुनील नेगी मौजूद रहे।