फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नए परिसीमन में घटा दी वार्डों की संख्या, लोग नाराज

विज्ञापन
भाजपा नेता चेन बरागटा जिला उपायुक्त ​शिमला को ज्ञापन सौंपते हुए। संवाद
विज्ञापन
जिला परिषद वार्डों के परिसीमन को लेकर उपायुक्त से मिले चेतन बरागटा
विज्ञापन

कहा- वार्डों का क्षेत्रफल बढ़ने प्रतिनिधियों को होगी मुश्किल
रोहड़ू। जुब्बल-कोटखाई में जिला परिषद वार्डों के नए परिसीमन को लेकर क्षेत्र में भारी नाराजगी है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा ने इस विषय को लेकर उपायुक्त शिमला से मुलाकात कर क्षेत्रवासियों की आपत्ति दर्ज करवाई। उन्होंने उपायुक्त से कहा कि जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में 66 हजार मतदाता हैं। कोटखाई में 34 हजार और जुब्बल में 32 हजार मतदाता है, इतनी बड़ी आबादी के बावजूद वार्डों की संख्या घटा दी गई है, ऐसा करना तर्कसंगत नही है। चेतन ने कहा नए परिसीमन के अनुसार, अब वार्डों का क्षेत्रफल बहुत ज्यादा हो गया है, जिससे जनता तक चुने हुए प्रतिनिधियों की पहुंच मुश्किल हो जाएगी। प्रतिनिधित्व कम होने से विकास कार्यों के लिए मिलने वाली धनराशि और योजनाएं भी प्रभावित होंगी। जुब्बल-कोटखाई विधानसभा के साथ ही भेदभाव क्यों? जबकि जिले के कई ऐसे क्षेत्र जहां मतदाता संख्या बहुत कम है और वहां कोई बदलाव नहीं किया गया है। जुब्बल-कोटखाई के तीन वार्डों को तीन से घटाकर दो कर देना जुब्बल-कोटखाई के साथ अन्याय है। चेतन बरागटा ने उपायुक्त से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष समीक्षा कर जुब्बल-कोटखाई क्षेत्र के साथ न्याय किया जाए।
विज्ञापन

झड़ग नकराड़ी वार्ड को किया खत्म
जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में पूर्व में तीन जिला परिषद वार्ड थे। इसमें बढ़ाल वार्ड, झड़ग नकराड़ी वार्ड और कलभोग वार्ड। अब परिमीमन के बाद जुब्बल विकास खंड की कुल 25 पंचायतों का एक ही वार्ड बढ़ाल बना दिया गया है, जबकि कोटखाई की कुल 26 पंचायतों का वार्ड कलबोग नाम से बनाया गया है। परिसीमन के बाद जुब्बल-कोटखाई में झड़ग नकराड़ी वार्ड को खत्म कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें