फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे को न्यौता दे रही है चौपाल-देवत-कुम्बड़ा सड़क

विज्ञापन
हादसे को न्यौता दे रही है चौपाल-देवत-कुम्बड़ा सड़क - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
चौपाल (रोहडू)। उपमंडल चौपाल को जोड़ने वाली चौपाल-देवत-कुम्बड़ा सड़क अभी भी गड्डों और संकरी नालियों से भरी पड़ी है। इस मार्ग पर कोई कलवर्ट नहीं है न ही नालियां बनी हैं। ग्रामीण एक दशक सड़क की हालत सुधारने की मांग उठा रहे हैं, लेकिन अभी भी कोई सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन

सड़क पर नालों का पानी बह रहा है और गहरी नालियां और गड्ढे बने हैं।
मार्ग पर विभाग ने ठेकेदार को फायदा देने और मात्रा पूरी करने के लिए अनावश्यक जगह पर दीवारें और कलवर्ट लगाए हैं, किसी भी कलवर्ट में पानी नहीं जा रहा है। इस सड़क में मिट्टी बिछाकर गड्ढे भरे गए थे । बरसात से मिट्टी धुल गई है और सड़क दलदल और तालाब में तब्दील हो गई है। इस मार्ग पर कई जगह लोगों के मकानों को और बगीचों को भी खतरा है।
एचआरटीसी की बसें हिचकोले मारती चल रही हैं और हादसे को न्योता दे रही है। कई जगह सड़क इतनी संकरी है कि बस का पिछला एक टायर सड़क से बाहर जाता है। सेब सीजन आरम्भ हो गया है परन्तु सड़क पर दलदल होने के कारण बागवानों को सेब मंडियों तक पहुंचाने की चिंता सता रही है। शुक्रवार सुबह इस मार्ग पर एचआरटीसी की बस दलदल में फंस गई थी और बड़ी मशक्कत दे बाद निकाली गई और सवारियों को पैदल सफर करना पड़ा। बस में सफर कर रहे यात्री भवानी चांस्टा, जयलाल रांटा, विक्की तालटा, पवन तिलटा, पूर्व प्रधान रमेश नेह्टा, मंगत राम रांटा, नाथू राम रांटा आदि ने कहा कि इस मार्ग पर बस भी हिचकोले मारती चलती है और सवारियां जान जोखिम में डालकर सफर कर रही हैं। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि मार्ग को तुरंत सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश जारी करें।
विज्ञापन

उधर सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग चौपाल जय राम ठाकुर ने कहा कि इस मार्ग को पक्का करने का टेंडर हो चुका है और मौसम साफ होने के तुरंत बाद मार्ग को पक्का करने का कार्य आरम्भ किया जाएगा। जरूरी स्थानों पर कलवर्ट बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें