संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल, नेरवा और कुपवी क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा दिलवाने के लिए रणनीति तैयार करने को लेकर केंद्रीय हाटी समिति की बैठक 27 नवंबर को लोक निर्माण गृह विश्राम गृह नेरवा में होगी।
केंद्रीय हाटी समिति चौपाल, नेरवा और कुपवी के अध्यक्ष श्याम शर्मा ने बताया कि गिरिपार क्षेत्र के हाटियों के एसटी आरक्षण का मामला न्यायालय से स्टे हो गया था। इसकी अगली सुनवाई 16 दिसंबर हो होनी है। इस सुनवाई में एसटी आरक्षण पर लगे स्टे के हट जानी की पूरी आशा है। सरकार भी अब एसटी आरक्षण के पक्ष में नजर आ रही है। ऐसे में चौपाल, नेरवा और कुपवी के बचे हाटी क्षेत्र के आरक्षण के मुद्दे पर एकजुट होकर इस लड़ाई को मजबूती से लड़ने की आवश्यकता है। इस क्षेत्र के हाटियों को तभी अपना अधिकार मिलेगा, जब हम सब मिलकर लड़ाई को मजबूती से लड़ेंगे।
उन्होंने चौपाल, नेरवा और कुपवी के लोगों से आग्रह किया है कि हाटियों की लड़ाई को मजबूती देने के लिए 27 नवंबर को 11 बजे बैठक में भाग लेने नेरवा रेस्ट हाउस पहुंचे।