फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारकंडा-बाघी सड़क कार खाई में गिरी, दो की मौत

विज्ञापन
नारकंडा बाघी सड़क दुर्घटना में एक युवक और युवती की मौत - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। नारकंडा-बाघी मार्ग पर परमेश्वरी ढांक में गिरने दो लोगों की मौत हो गई है। हादसा उस समय हुआ जब दोनों शिमला से बाघी की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

इसी बीच रास्ते में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा 28 अगस्त देर रात का बताया जा रहा है। जब दोनों घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने इसकी सूचना बाघी चौकी में दी।
इसके बाद पुलिस और परिजनों के दो दिन तलाश करने के बाद परमेश्वरी ढांक के पास सड़क से नीचे 700 मीटर गहरी खाई में कार दुर्घटनाग्रस्त मिली। मौके पर पहुंचने पर गाड़ी से दो शव बरामद किए गए। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए ननखड़ी सामुदायिक अस्पताल में भेजा गया है।
विज्ञापन

मृतकों की पहचान अंकुश शर्मा (28) पुत्र खेमचंद खड़ग पंजाब और मोनिका (26) पुत्री लायक राम निवासी साल गांव झरला डाकघर कड़इवन बागी के तौर पर हुई है। पुलिस, अग्निशमन कर्मियों और थिंक बिग एनजीओ ने दोनों के शवों को कड़ी मशक्कत के बाद गहरी खाई निकाला।
पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि शवों को बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए ननखड़ी सामुदायिक अस्पताल में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें