ठियोग (रामपुर बुशहर)। ऊपरी शिमला के ठियोग बाजार के व्यापारियों ने एकजुट होकर सेना प्रमुख सीडीएस विपिन रावत और अन्य 13 जवानों के निधन पर कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान व्यापारियों ने ऐतिहासिक सुभाष चौक से लेकर बस अड्डा होते यह कैंडल मार्च निकाला।
व्यापार मंडल ठियोग उपाध्यक्ष कश्मीर सिंह राणा की अगुवाई में वीरवार को ठियोग के व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकालकर पूर्व सेना प्रमुख और जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। व्यापारियों ने विश्राम गृह ठियोग में शहीद हुए सैनिकों की याद में दो मिनट का मौन भी रखा। इस मौके पर पार्षद अनिल ग्रोवर, जुगल किशोर, नंदलाल शर्मा, राजू, तेज सिंह, नीलम चौधरी, मोनू सेठ, सतविंदर, हरविंदर सोनी सहित अन्य मौजूद रहे।