भावानगर (किन्नौर)। मॉडल पब्लिक हाई स्कूल भावानगर ने निचार खंड में बाल विज्ञान सम्मेलन में ओवर ऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया है। 29वें राष्ट्रीय बाल विज्ञान सम्मेलन में जिले के निचार खंड की खंड स्तरीय सीएससी प्रतिस्पर्धाओं में मॉडल पब्लिक स्कूल हाई स्कूल भावानगर ने विभिन्न स्पर्धाओं में सबसे अधिक पुरस्कार हासिल किए।
वरिष्ठ वर्ग के मैथ ओलंपियाड में मनोज नेगी ने पहला, कनिष्ठ वर्ग में अमनदीप नेगी ने पहला, कनिष्ठ वर्ग साइंस एक्टिविटी में रिशब नेगी ने पहला और वरिष्ठ वर्ग में आदित्य जम्वाल ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
इनोवेटिव साइंस मॉडल में करन आर्यन नेगी ने तीसरा स्थान हासिल किया। कनिष्ठ वर्ग की प्रश्नोत्तरी में सुजल नेगी और शिफ्त खान ने तीसरा, वरिष्ठ वर्ग में साकेत कुमार सोनी और यतिश वर्मा ने चौथा स्थान प्राप्त कर स्कूल को ओवरऑल चैंपियन का खिताब दिलवाया। स्कूल प्रधानाचार्य सपना धीमान ने कहा कि गणित वरिष्ठ और कनिष्ठ वर्ग, साइंस एक्टिविटी के वरिष्ठ और कनिष्ठ वर्ग और साइंस मॉडल में भावानगर ने जिला स्तरीय बाल विज्ञान प्रतिस्पर्धा के लिए क्वालीफाई किया है।
उन्होंने कहा कि मॉडल स्कूल विज्ञान शिक्षिका मुन्नी देवी, स्कूल शिक्षा समिति उपाध्यक्ष सुजाता और बच्चों की कड़ी मेहनत, लग्न और रूचि के चलते स्कूल ने यह मुकाम हासिल किया है। स्कूल अध्यक्ष नरेंद्र सभ्रवाल, उपप्रधानाचार्य सत्या देवी, शिक्षिका कमलेश कुमारी, मीना देवी, मनीषा, रजनी, प्रेमलता, नानक चंद, जितेंद्र, बंसीलाल मुखिया, एसएमसी अध्यक्ष अशोक ठाकुर सहित अन्य स्टाफ ने छात्रों को बधाई दी है।