नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले दो दिनों में नित्थर के कई गांवों से सोलर लाइटों की बैटरियां चोरी होने के मामले सामने आए हैं। लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों से ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं।
नित्थर पंचायत प्रधान जगदीश ठाकुर ने बताया कि चेबड़ी के पटवारघर, झल्ली, ढमहा स्कूल के पास और ढमहा गांव से बैटरियां चोरी हुई हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए। नित्थर पुलिस चौकी प्रभारी देविंद्र वर्मा ने बताया कि पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है। चोरी करने वाले शातिर जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।