फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठियोग के परमला में सड़क हादसा, पोती की मौत, दादा और पिता घायल

विज्ञापन
ठियोग के धमांदरी में हादसाग्रस्त हुई कार। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। पुलिस थाना ठियोग के तहत धमांदरी के नजदीक मंगलवार देर शाम एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में 23 वर्षीय युवती की मौत हो गई है, जबकि चालक सहित एक अन्य व्यक्ति को चोटें आई हैं। दोनों का आईजीएमसी शिमला में उपचार चल रहा है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर शाम कार में सवार होकर हरीश निवासी तुंगण ठियोग से अपने गांव की ओर जा रहे थे। शाम करीब सात बजे जैसे ही कार धमांदरी से आगे परमला के पास पहुंची तो चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा।
इससे कार सड़क से करीब 70 मीटर नीचे जा गिरी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने घटनास्थल से बाहर निकाला। तीनों घायलों को लोगों ने उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान रमा (23) पुत्री हरीश निवासी तुंगण की मौत हो गई। यहां से हादसे की सूचना मिलने के बाद ठियोग पुलिस को हादसे की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम रात करीब 10:30 बजे मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

जांच में पता चला है कि गांव से 100 मीटर की दूरी पर ही कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। हादसे में श्यामा नंद (74) उनके पुत्र हरीश (48) को गंभीर चोटें आई हैं। रमा हरीश कुमार की बेटी थी। इससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इसके साथ ही मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी ठियोग लखवीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस हादसे की छानबीन में कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें