फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बीडीसी अध्यक्ष नवीन ने कोटिघाट, कांगल और मोगड़ा में सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
बीडीसी अध्यक्ष नवीन काल्टा का स्वागत करते जनप्रतिनि​धि। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
. स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन, सड़क और पैदल रास्तों की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन, सड़क और पैदल रास्तों से जुड़ी समस्याएं रखी अध्यक्ष के समक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
विकासखंड नारकंडा के बीडीसी अध्यक्ष नवीन काल्टा ने वीरवार को कोटिघाट, कांगल और मोगड़ा पंचायत का दौरा किया। अध्यक्ष नवीन काल्टा ने ग्रामीणों के साथ संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन, सड़क और पैदल रास्तों से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। नवीन काल्टा ने ग्रामीणों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के माध्यम से समाधान के लिए आश्वासन दिया। पंचायतों में पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बीडीसी अध्यक्ष का मालाओं के साथ स्वागत किया। ग्रामीणों ने अपने क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने, शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने, पशुपालन से जुड़ी सुविधाएं बेहतर बनाने, ग्रामीण सड़कों और पैदल रास्तों की समस्याओं को दूर करने की मांग उठाई। बीडीसी अध्यक्ष नवीन काल्टा ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। पात्र लोगों से इनका लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान जेंडर पॉइंट पर्सन सत्या कश्यप ने महिलाओं, बच्चों और पुरुषों को विभिन्न सरकारी योजनाओं बारे जागरूक किया। उन्होंने योजनाओं के उद्देश्यों और पात्र लाभार्थियों को मिलने वाले लाभों के बारे में बताया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की उद्योग सखी लता वर्मा ने महिलाओं के साथ अपने प्रोजेक्ट से संबंधित जानकारी साझा की। उन्होंने महिलाओं को स्वरोजगार के अवसरों और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के विभिन्न विकल्पों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


इस मौके पर कोटिघाट पंचायत के उपप्रधान देवेंद्र शर्मा, कांगल पंचायत की प्रधान सुमन शर्मा, उपप्रधान योगेश और मोगड़ा पंचायत के उपप्रधान चमन नेहरठू सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें