रोहडू में ट्रक आपरेटर युनियन के चुनाव के बाद वियजी मुद्रा में पदाधिकारी सदस्य
- फोटो : RAMPUR-HP
रोहडू़। ट्रक ऑपरेटर यूनियन रोहडू़ के अध्यक्ष पद की कमान बलबीर बांष्टू सौंपी गई है। वह दो दशक से भी अधिक समय से यूनियन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
यूनियन की कार्यकारिणी के गठन के लिए सोमवार बैठक का आयोजन किया गया। इसमें बलबीर बांष्टू यूनियन की कमान सौंपी गई है। बैठक में सेब सीजन की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अनिल श्याम, सुरेंद्र रेटका, काकू चौहान और पवन चौहान सहित अन्य ऑपरेटर मौजूद रहे।