आनी के उपमन्डलीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी कार्यालय आनी में धनवन्तरी जयन्ती के अवसर पर मौजूद
- फोटो : RAMPUR-HP
आनी(कुल्लू)। आनी के उपमंडलीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी कार्यालय आनी में धनवंतरी जयंती पर आयुर्वेद दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आनी के उपमंडलीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार ने की।
इस दौरान जहां भगवान धनवंतरी की पूजा और हवन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने आयुर्वेदिक पद्धति के प्रचार और प्रसार पर बल दिया। इस दौरान डॉ. ललित ठाकुर, डॉ. यशपाल राणा ने भी आयुर्वेद के महत्व पर विचार व्यक्त किए।
इस मौके पर डॉ. सुनील, चीफ फार्मासिस्ट विनोद, अजय, नील, रणवीर, चुनी लाल, देवेंद्र, रोशन शर्मा, सुरजीत, मदन, नैना शर्मा, मीना, धर्मपाल, खेमचंद और रामकिशोर मौजूद रहे।